ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन के बाद क्रेडिट कार्ड कहाँ तक आया है चेक करने का जिज्ञासा बढ़ जाता है. हालांकि इसे ऑनलाइन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, आदि से सरलता से चेक कर सकते है. इसके लिए आवेदन के दौरान मिला रिफरेन्स नंबर पास होना जरुरी है. मैं इस लेख में क्रेडिट कार्ड स्टेटस अर्थात इसे ट्रैक करने का सबसे सरल प्रक्रिया बताऊंगा.
अगर एप्लीकेशन नंबर पास नही है तो अपने नाम और मोबाइल नंबर से क्रेडिट कार्ड ट्रैक किया जा सकता है. इस लेख में स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया दिया है, जो बेहद आसान है. ऑनलाइन प्रक्रिया के अलावे ऑफलाइन भी तरीका उपलब्ध है जिसके लिए बैंक शाखा या कस्टमर केयर नंबर का उपयोग कर सकते है.
क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस चेक करे
- आवेदन के बाद क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट को ओपन करे.
- अधिकारिक वेबसाइट से क्रेडिट कार्ड के विकल्प में से क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करे.
- अब स्टेटस चेक करने हेतु एप्लीकेशन नंबर डाले.
- अगर रिफरेन्स नंबर नही है तो अपना नाम, मोबाइल नंबर या पैन नंबर डाले.
- ध्यान दे, कई बैंकों में मोबाइल नंबर डालने पर OTP आता है उसे वेरीफाई करना होगा.
- सभी जानकारी दर्ज कर Track Status पर क्लिक करे.
- अब स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का विकल्प दिखाई देगा.
| In Process | इसका मतलब है कि बैंक आपके दस्तावेजों की जांच कर रहा है. |
| Approved | क्रेडिट कार्ड एक्सेप्ट हो गया है जल्द जारी हो जाएगा. |
| Declined | आवेदन स्वीकार नही हुआ है. |
| Card Issued | कार्ड बन गया है और आपके एड्रेस पर भेज दिया गया है. |
नोट: अगर स्टेटस में In Process दिखाई दे तो कुछ दिन इन्तेजार कर पुनः स्टेटस चेक करे.
SBI क्रेडिट कार्ड स्टेटस चेक करे
- भारतीय स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाए
- इस पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर या मोबाइल नंबर और नाम दर्ज कर Retrive पर क्लिक करे.

- अब आपके सामने In-Process, Approved, Dispatched, On-Hold, Disapproved का विकल्प दिखाई देगा, जिसका मतलब मैंने ऊपर बॉक्स में बताया है.
- इससे पता चलेगा कि क्रेडिट कार्ड अप्रूव हुआ है या नहीं और कब तक आपके एड्रेस पर आएगा.
Credit Card Approval Status चेक करे
- क्रेडिट कार्ड अप्रूवल स्टेटस चेक करने के लिए मोबाइल में अधिकारिक ऐप जैसे Yono इनस्टॉल करे.
- यूजर आईडी, पासवर्ड या MPin से लॉग इन करे.
- फिर कार्ड पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड का विकल्प चयन करे.
- अब आपका क्रेडिट कार्ड दिखाई देगा, उसपर क्लिक करे.
- सामने क्रेडिट कार्ड अप्रूवल दिखाई देगा.
- अगर Approved दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि आवेदन स्वीकार हो गया है जल्द ही जारी होगा. अगर In-Process दिखाई दे, तो थोड़ा इन्तेजार कर पुनः स्टेटस चेक करे.
नोट: इसी प्रकार है HDFC, Axis, ICICI, Bank of Baroda आदि बैंकों का क्रेडिट कार्ड अप्रूवल स्टेटस चेक कर सकते है. अधिक जानकारी हेतु बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करे.
कस्टमर केयर से क्रेडिट कार्ड स्टेटस चेक
- बैंक के टोल फ्री नंबर का उपयोग कर क्रेडिट कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए 1800-180-1290 पर कॉल करे.
- आप अपने सम्बन्ध में बैंक का टोल फ्री नंबर पर कॉल करे.
- IVR मेनू में से क्रेडिट कार्ड स्टेटस चेक करने का विकल्प चयन करे.
- कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव से बात करने के दौरान अपना रेफरेंस नंबर, पैन नंबर, या जन्म तिथि बताए.
- आपके जानकारी के आधार पर स्टेटस चेक कस्टमर आपको बताएगा.
नोट: कस्टमर केयर नंबर 24×7 उपलब्ध है इस पर कभी भी कॉल कर स्टेटस चेक कर सकते है.
शाखा से क्रेडिट कार्ड स्टेटस देखे
- सबसे पहले नजदीकी बैंक शाखा में जाए.
- क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से संपर्क कर स्टेटस चेक करने के लिए बोले.
- अधिकारी को आधार कार्ड, पैन कार्ड, एप्लीकेशन नंबर या अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स दे.
- बैंक अधिकारी क्रेडिट कार्ड स्टेटस बता देगा.
कार्ड डिस्पैच स्टेटस चेक करे
- अगर स्टेटस चेक करने पर Approved और Dispatched दिख रहा है तो ईमेल या SMS पर एक Airway Bill Number भेजा गया होगा, उसे चेक कर नोट करे.
- फिर India Post के अधिकारिक वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/ को ओपन करे.
- अब अपना Track Consignment में Airway Bill Number दर्ज करे.
- फिर काप्त्चा कोड डालकर Track Now पर क्लिक करे.
- नए पेज पर क्रेडिट कार्ड डिलीवरी स्टेटस दिखाई देगा.
नोट: क्रेडिट कार्ड कार्ड डिलीवरी में 7 से 15 दिन लग सकता है, धैर्य बनाए रखे और 2 – दिन अन्तराल पर स्टेटस चेक करते रहे.
Credit Card Application Reject होने पर क्या करे
अगर क्रेडिट कार्ड स्टेटस में एप्लीकेशन रिजेक्ट हो गया है तो बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर या बैंक शाखा में जाकर आवेदन रिजेक्ट होने का कारण पता करे.
ध्यान दे अगर एप्लीकेशन रिजेक्ट होने का कारण कम CIBIL स्कोर 750 से कम होना, गलत दस्तावेज, पात्रता न होना, गलत जानकारी भरना आदि है तो इसमें सुधर कर पुनः आवेदन किया जा सकता है.
एक बार सभी जानकारी एवं डाक्यूमेंट्स सुधार करने के बाद ऑनलाइन या बैंक शाखा से फॉर्म भरकर आवेदन करे. इस सुनिश्चित करे की सभी डिटेल्स एवं डाक्यूमेंट्स बैंक के नियम के अनुसार हो, आवेदन स्वीकार होगा.
निष्कर्ष
क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का कई आसान विकल्प इस लेख में दिया है, जिसे मोबाइल नंबर, रिफरेन्स नंबर या व्यक्तिगत डिटेल्स से चेक कर सकते है. डिलीवरी स्टेटस के लिए https://www.indiapost.gov.in/ का उपयोग कर सकते है. तथा अधिक जानकारी के लिए बैंक का टोल फ्री नंबर का उपयोग कर सकते है. अगर इस सम्बन्ध में कोई प्रश्न है, तो हमें कमेंट भी कर सकते है.
FAQs
Q. क्रेडिट कार्ड बनने में कितना समय लगता है?
क्रेडिट कार्ड बनाने में लगभग 7 से 21 दिन का समय लगता है. अगर आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड, सिविल स्कोर अच्छा है तो इससे पहले भी कार्ड बन सकता है.
Q. क्रेडिट कार्ड अप्रूव होने में कितना टाइम लगता है?
क्रेडिट कार्ड अप्रूव होने में लगभग 5 से 10 दिनों का टाइम लगता है. यह प्रक्रिया पूरी तरह बैंक के नियम एवं आपके आवेदन पर निर्भर है. अगर फॉर्म में दी गई सभी डिटेल्स बैंक के जरुरत के अनुसार है, तो इससे पहले भी अप्रूव हो सकता है.
Q. Credit Card Application Tracking Number क्या है?
क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन ट्रैकिंग नंबर एक प्रकार का नंबर है जिससे क्रेडिट कार्ड का स्टेटस चेक किया जाता है. आवेदन करने पर बैंक एक ट्रैकिंग नंबर प्रदान करता है, जिसके उपयोग से क्रेडिट कार्ड आवेदन का स्टेटस चेक कर यह सुनिश्चित करते है की आवेदन स्वीकार हुआ है या नही.
Q. क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए क्या जरुरी है?
एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए रिफरेन्स नंबर या व्यक्तिगत नाम, मोबाइल नंबर जरुरी है. कई बार पैन कार्ड भी माँगा जाता है. अर्थात क्रेडिट कार्ड स्टेटस चेक करने हेतु, नाम, मोबाइल नंबर, एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर, पैन कार्ड आदि जरुरी है.
Q. क्रेडिट कार्ड Dispatched होने के बाद कितने दिनों में मिल जाता है?
क्रेडिट कार्ड डिस्पैच होने के बाद 5 से 7 में दिए गए एड्रेस पर मिल जाता है. जबकि दुसरे क्षेत्रों जहाँ आने जाने की प्रॉब्लम है उसमे थोड़ा अधिक टाइम लग सकता है.
Q. क्या बार-बार आवेदन करने से क्रेडिट कार्ड जल्दी मिलता है?
नहीं, बार-बार आवेदन करने से इन्क्वायरी और बढ़ती है, जिससे CIBIL स्कोर कम हो सकता है और रिजेक्शन की संभावना बढ़ सकती है. रिजेक्शन के बाद लगभग 3 से 6 महीने इंतजार करें, क्रेडिट प्रोफाइल सुधारें, फिर आवेदन करें.
सम्बंधित लेख