अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो Kisan Vikas Patra अकाउंट सबसे अच्छा विकल्प है. यह अकाउंट खासकर उनलोगों के लिए है जो अपना पैसा निश्चित समय में डबल करना चाहते है. यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है और इसे पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ कुछ चुनिंदा बैंक जैसे केनरा बैंक में खोल सकते है.
इस अकाउंट को केनरा बैंक में खोलने हेतु आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होगा, जिसके साथ जरुरी डाक्यूमेंट्स भी लगेगा. इस लेख में हमने Canara Bank Kisan Vikas Patra अकाउंट खोलने की जरुरी प्रक्रिया, डाक्यूमेंट्स एवं अन्य जानकारी प्रदान की है. यह लेख आपके लिए ही है, जिसके मदद से किसान विकास पत्र अकाउंट खोलना सरल हो जाएगा.
Kisan Vikas Patra क्या है
- यह एक बचत निवेश योजना है जिसे सीधे सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है.
- सरकार की गारंटी होने के कारण यह निवेश सुरक्षित है.
- तय ब्याज दर के अनुसार आपका पैसा लगभग 115 महीनों अर्थात 9 साल 7 महीने में दोगुना हो जाता है.
- इस अकाउंट को व्यक्तिगत, माइनर आदि के रूप में ओपन किया जा सकता है.
- किसान विकास पत्र अकाउंट अपने नजदीकी केनरा बैंक में संपर्क कर अकाउंट खोल सकते है.
KVP अकाउंट की विशेषता
| Points | Details |
| ब्याज दर | 7.5% (वार्षिक कंपाउंडेड – सरकार हर तिमाही अपडेट करती है) |
| मिनिमम निवेश | 1,000 रुपया |
| अधिकतम निवेश | कोई लिमिट नहीं |
| Denominations | ₹1,000, ₹5,000, ₹10,000, ₹50,000 |
| मैच्योरिटी टाइम | लगभग 115 महीने (9 साल 7 महीने) |
| समय से पहले निकासी | 2.5 साल (30 महीने) के बाद |
| PAN ज़रूरी | 50,000 रूपये से अधिक निवेश पर |
| Aadhaar ज़रूरी | पहचान और एड्रेस के रूप में |
| टैक्स | ब्याज पूरी तरह Taxable (TDS नहीं कटता है) |
अकाउंट खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- अगर निवेश 10 लाख रूपये से अधिक है तो इनकम प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Canara Bank में Kisan Vikas Patra अकाउंट खोले
- सबसे पहले नजदीकी केनरा बैंक में जाए और किसान विकास पत्र अकाउंट खोलने हेतु आवेदन पत्र मांगे.
- अधिकारी फॉर्म देगा, उस फॉर्म को एक बार पढ़े और सभी जानकारी भरे.
- पहले अपना नाम, एड्रेस और जन्म तिथि भरे.
- इसके बाद निवेश करने योग्य राशी, Nominee details, और Account type चयन करे.
- अब फॉर्म के साथ अपने सभी ज़रूरी दस्तावेजो की फोटो कॉपी हस्ताक्षर कर लगाए.
- जितना पैसा निवेश करना है उसे कैश या चेक कर भरे.
- अब भरे हुए फॉर्म को एक बार चेक करे और गलत जानकारी सही कर बैंक अधिकारी को जमा करे.
- इसके बाद बैंक अधिकारी आपका एक KVP Certificate / Folio बनाएगा.
- अकाउंट ओपन होने पर आपको एक रसीद मिलेगा जिसमे आपके निवेश का सभी जानकारी उपलब्ध होगा, उसे सुरक्षित रखे.
केनरा बैंक में ऑनलाइन KVP अकाउंट कैसे खोले
- ऑनलाइन केनरा बैंक में किसान विकास पत्र अकाउंट ओपन करने हेतु पहले अधिकारिक वेबसाइट https://online.canarabank.in/ को ओपन करे.
- अगर पहले से अकाउंट है तो लॉग इन करे नही तो रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर अकाउंट बनाए और लॉग इन करे.
- अब डैशबोर्ड में से Kisan Vikas Patra (KVP) पर क्लिक कर Apply Now का चयन करे.
- इसके बाद अपना अकाउंट नंबर चयन कर, जितना निवेश करना है वह अमाउंट डाले और कन्फर्म पर क्लिक करे.
- अब नए पेज पर अपना Gender, Marital Status, City, State आदि डाले.
- इसके बाद नॉमिनी डिटेल्स में सभी जानकारी डाले जिसको आप रखना चाहते है फिर कन्फर्म पर क्लिक करे.
- अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा, जिसे दर्ज कर अकाउंट वेरीफाई करे.
- आपका किसान विकास पत्र अकाउंट ओपन हो जाएगा, जिसका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते है.
नोट: अगर KVP अकाउंट ओपन करने में कोई असुविधा हो रही हो तो बैंक शाखा या कस्टमर केयर अधिकारी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करे.
महत्वपूर्ण बातें
- KVP अकाउंट पूरी तरह Risk-Free है क्योंकि इसकी गारंटी भारत सरकार देती है.
- ब्याज दर सरकार द्वारा हर 3 महीने में बदली जाती है.
- इसमें Tax Benefit नहीं मिलता है.
- Nomination facility उपलब्ध है, जो आपके निवेश को सुरक्षा प्रदान करता है.
- आप चाहें तो KVP Certificate को Loan के लिए गिरवी रख सकते हैं.
| फ्रिज अकाउंट को Unfreeze कैसे करे | NPS में नॉमिनी कैसे बदले |
| बैंक खाता में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े | केनरा बैंक मोबाइल नंबर चेंज कैसे करे |
FAQs
Q. क्या KVP अकाउंट सिर्फ किसानों के लिए है?
नहीं, यह अकाउंट केवल किसानो के लिए नही है बल्कि देश का कोई नागरिक जो निवेश करना चाहते है वो अपना KVP अकाउंट खोल सकते है.
Q. मैच्योरिटी से पहले पैसे निकाल सकते हैं?
हाँ, लेकिन केवल 2.5 साल (30 महीने) पूरे होने के बाद ही पैसा निकाल सकते है. उससे पहले पैसा निकालने के लिए सरकार या कोर्ट का परमीशन की आवश्यकता होगी.
Q. क्या मैं एक से ज्यादा KVP अकाउंट खोल सकता हूँ?
हाँ, आप जितने चाहें, उतने KVP Certificate खरीद सकते हैं, कोई लिमिट नहीं है.
Q. क्या KVP में Nominee बदल सकते हैं?
हाँ, Nominee को कभी भी बदल या अपडेट कर सकते है. कई नॉमिनी डालने के बाद उसे बदलने की आवश्यकता पड़ती है इसलिए यह अकाउंट नॉमिनी बदलने की सुविधा देती है.
Q. क्या KVP Certificate खो जाने पर Duplicate मिल सकता है?
हाँ, बैंक से आवेदन करके Duplicate Certificate प्राप्त किया जा सकता है.