बैंक स्टेटमेंट के लिए एप्लीकेशन लिखना सीखे: Bank Statement Application

मौजूदा समय में बैंक स्टेटमेंट निकालना बेहद आसान है, बैंक लोगो के सुविधा हेतु नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग पर स्टेटमेंट निकालने की प्रक्रिया आसान कर दी है. जो लोग नेट बैंकिंग का उपयोग नही करते है, उन्हें बैंक शाखा से स्टेटमेंट निकालना होगा. इसके लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा में जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक के साथ जाना है और एक आवेदन लिखकर जमा कर देना है, बैंक अधिकारी आपको हार्ड कॉपी में स्टेटमेंट निकाल कर दे देगा.

लेकिन बैंक स्टेटमेंट के लिए एप्लीकेशन सही फॉर्मेट में लिखना जरुरी है. नही अधिकारी आपसे बार-बार पत्र लिखने को बोलेगा. इस लेख में मैंने बैंक स्टेटमेंट क लिए एप्लीकेशन कैसे लिखे की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताया है, जिसके अनुसार बेहद कम समय में अच्छा पत्र लिख सकते है. पत्र लिखते समय कुछ बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है, जिसके बारे निचे विस्तार से बताया है.

बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन लिखने का तरीका

पत्र लिखने से पहले इन बिन्दुओं पर ध्यान दे:

  • आवेदन पत्र में सबसे पहले मौजूदा दिनांक लिखे जैसे तिथि: …../……/………..
  • अब पत्र में शाखा प्रबंधक को संबोधित करे और शाखा का नाम एवं एड्रेस लिखे. जैसे;
  • श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय
  • बैंक का नाम
  • शाखा का एड्रेस
  • विषय में पत्र लिखने का उद्देश्य लिखे जैसे (विषय: बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने हेतु आवेदन)
  • अब विनम्र शब्दों के साथ पत्र लिखना शुरू करे जैसे (महोदय, महोदया)
  • पत्र के मुख्य भाग में अपना परिचय, खाता संख्या, खाताधारक का नाम, और खाता प्रकार आदि लिखे.
  • दुसरे लाइन में बैंक स्टेटमेंट की आवश्यकता क्यों है इसका कारण स्पष्ट करे जैसे ( होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन फाइनेंस, आयकर रिटर्न, आदि.)
  • कितने दिनों का स्टेटमेंट चाहिए स्पष्ट करे जैसे (3 महीने, 6 महीने, 1 वर्ष आदि.)
  • अगर स्टेटमेंट के लिए कोई शुल्क लगता है, तो उसे खाते से काटने के लिए लिखे.
  • अंत में विनम्र निवेदन करे और धन्यवाद दे जैसे ( अतः आपसे निवेदन है कि मुझे जल्द से जल्द स्टेटमेंट देने की कृपा करे, इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूँगा, धन्यवाद!)
  • पत्र के अंत में अपना नाम, एड्रेस, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर करे.
  • अब पत्र के साथ जरुरी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी लगा कर पत्र को जमा कर दे.

Bank Statement Application लिखे

दिनांक: …./…../…………….

सेवा में
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
बैंक का नाम
शाखा का नाम

विषय: बैंक स्टेटमेंट प्रपात करने हेतु आवेदन

महोदय,

मैं जिकेश कुमार, आपके बैंक शाखा बड़हरिया का एक खाताधारक हूँ, मेरा अकाउंट नंबर ……………………………… है. महोदय, मुझे होम लोन लेने हेतु दिनांक …../…../……….. से …./…../…….. तक की बैंक स्टेटमेंट चाहिए. कृपया बैंक स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी मुझे अभी दिया जाए तथा इसका सॉफ्ट कॉपी मेरे ईमेल आईडी पर सेंड करे. अगर स्टेटमेंट प्रदान करने के लिए कोई शुल्क लगता हो, तो उसे मेरे खाते से काट लिया जाए. मैंने पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी पत्र के साथ लगा दिया है.

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे अनुरोध पर जल्द से जल्द कार्यवाही करे. इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा. धन्यवाद!

आपका विश्वासी
नाम: ………………..
बैंक अकाउंट: …………………..
मोबाइल नंबर: ………………..
हस्ताक्षर:………………….


बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन लेटर लिखे

दिनांक: …../……/……………

सेवा में
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
बैंक का नाम
शाखा का नाम

विषय: बैंक स्टेटमेंट रिक्वेस्ट लेटर

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं जिकेश कुमार आपके बैंक का एक खाताधारक हूँ. मेरा अकाउंट नंबर ………………………….. है. मुझे इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना है जिसके लिए पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी में चाहिए. इसके लिए मैंने सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी पत्र के साथ लगा दिया है.

अतः श्रीमान से नम्र विनती है है कि मुझे दिनांक …./…./……… से …./…../…… तक बैंक स्टेटमेंट जल्द से जल्द प्रदान करने की कृपया करे. इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूँगा.

धन्यवाद!

आपका विश्वासी
नाम: …………………
बैंक अकाउंट: …………..
मोबाइल नंबर: …………………..
हस्ताक्षर: ……………………..


SBI बैंक स्टेटमेंट के लिए एप्लीकेशन लिखे

दिनांक: …../…../………..

सेवा में,
बैंक मैनेजर महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
शाखा का एड्रेस

विषय: एसबीआई स्टेटमेंट के लिए आवेदन

महोदय,

मैं जिकेश कुमार आपके बैंक एक खाताधारक हूँ और मेरा अकाउंट नंबर XXXXXXXXX………… है. महोदय मुझे वाहन फाइनेंस के लिए पिछले 1 वर्ष का अकाउंट स्टेटमेंट हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी में चाहिए. मैं चाहता हूँ कि तत्काल मुझे पिछले एक वर्ष का स्टेटमेंट दिया जाए, तथा मेरे ईमेल आईडी पर सॉफ्ट कॉपी स्टेटमेंट भेज दिया जाए. सभी जरुरी जानकारी एवं डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी पत्र के साथ अटैच किया है.

अतः आपसे निवेदन है कि मेरे स्थिति पर विचार करते हुए जल्द जल्द स्टेटमेंट देने की कृपा करे. इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा.

धन्यवाद!

आपका विश्वासी
नाम: जिकेश कुमार
अकाउंट नंबर: XXXXXXXXX…………
मोबाइल नंबर: XXXXXXXX………
हस्ताक्षर: जिकेश कुमार


ऑनलाइन बैंक स्टेटमेंट कैसे निकाले

बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन लिखने के साथ ऑनलाइन नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से भी स्टेटमेंट निकाल सकते है, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:

मोबाइल से बैंक स्टेटमेंट

  • सबसे पहले मोबाइल में बैंक की ऑफिसियल ऐप इनस्टॉल करे.
  • ऐप को ओपन कर MPIN से लॉग इन करे.
  • फिर अकाउंट पर क्लिक कर Transaction पर क्लिक करे.
  • अब जितने समय का स्टेटमेंट चाहिए, वह समय चयन करे.
  • स्टेटमेंट पीडीऍफ़ में डाउनलोड हो जाएगा

नेट बैंकिंग से स्टेटमेंट निकाले

  • पहले नेट बैंकिंग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए.
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करे.
  • अब अकाउंट स्टेटमेंट विकल्प पर क्लिक करे.
  • डाउनलोड पीडीऍफ़ पर क्लिक कर स्टेटमेंट देखे
  • जितने समय का स्टेटमेंट निकालना हो, वह समय चयन करे.

नोट: बैंक स्टेटमेंट पीडीऍफ़ ओपन करने हेतु पासवर्ड लगता है. पासवर्ड अकाउंट होल्डर के नाम का कुछ अक्षर और जन्म्थिति का वर्ष हो सकता है. पीडीऍफ़ पासवर्ड वेरीफाई कर उसे ओपन कर सकते है.

बैंक स्टेटमेंट के फायदे

बैंक अकाउंट स्टेटमेंट निकालने के कई फायदे है.

  • स्टेटमेंट खाते से हो रही लेनदेन की एक हिस्ट्री है, जिसे चेक अपने बैंकिंग एक्टिविटी को समझा जा सकता है.
  • बैंक स्टेटमेंट से अपने खर्चो आकलन एवं इनकम को मैनेज कर सकते है.
  • आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए स्टेटमेंट निकालना जरुरी है.
  • होम, पर्सनल, बिजनेस लोन, व्हीकल फाइनेंस करने के लिए स्टेटमेंट सबसे जरुरी है.
  • स्टेटमेंट से अकाउंट से हुई सभी लेनेदेन की जानकारी चेक कर सुनिश्चित किया जा सकता है कि सही या फ्रॉड है.
  • कई सरकारी कार्यो के लिए बैंक स्टेटमेंट का उपयोग एड्रेस प्रूव के रूप में किया जा सकता है, (जैसे पासपोर्ट, वीजा आवेदन)
  • मौजूदा समय में बैंक स्टेटमेंट नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग आदि से भी निकालना जा सकता है, जिसमे समय भी बचता है.

FAQs

Q. मोबाइल से बैंक स्टेटमेंट कैसे निकालें?

मोबाइल बैंक स्टेटमेंट निकालने के लिए नेट बैंकिंग या ऑफिसियल ऐप को ओपन करे. फिर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करे. फिर स्टेटमेंट पर क्लिक कर समय (3 महिना, 6 महीने, 1 वर्ष) चयन करे, स्टेटमेंट पीडीऍफ़ में डाउनलोड हो जाएगा.

Q. बैंक स्टेटमेंट पासबुक से कैसे मैच करें?

बैंक स्टेटमेंट और पासबुक मैच करने हेतु पहले दोनों में तारीख, राशी, विवरण का मिलान करे. अगर सभी जानकारी मैच कर रहा है तो ठीक नही है, तो बैंक अधिकारी से संपर्क कर शिकायत करे.

Q. पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट कैसे निकालें?

पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट निकालने के लिए नेट बैंकिंग या बैंक शाखा में जाए. बैंक आवेदन पत्र लिखकर स्टेटमेंट के लिए अनुरोध करे. या नेट बैंकिंग में लॉग इन कर, स्टेटमेंट पर जाए और 6 महिना समय चयन कर स्टेटमेंट पीडीऍफ़ में निकाले.

Q. बैंक स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी कैसे प्राप्त करें?

बैंक स्टेटमेंट हार्ड कॉपी में प्राप्त करने के लिए बैंक शाखा में जाए और आवेदन पत्र लिखकर हार्ड कॉपी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए अनुरोध करे. ध्यान दे हार्ड कॉपी स्टेटमेंट लिए शुल्क भी लगता है, जिसे आपके अकाउंट से काटा जाएगा.

Q. बैंक स्टेटमेंट पासवर्ड क्या होता है?

बैंक स्टेटमेंट पीडीऍफ़ पासवर्ड में आपका नाम, जन्मतिथि या अकाउंट नंबर होता है, जो बैंक द्वारा पहले से निर्धारित किया गया होता है. जैसे नाम का प्रथम 3 अक्षर और जन्मतिथि का वर्ष (उदाहरण: JIK2003)

Q. बैंक स्टेटमेंट कितने प्रकार के होते हैं?

बैंक स्टेटमेंट दो प्रकार का होता है, पहला पेपर बैंक स्टेटमेंट और दूसरा इलेक्ट्रॉनिक (ई-स्टेटमेंट) बैंक स्टेटमेंट. इसे हार्ड कॉपी स्टेटमेंट तथा सॉफ्ट कॉपी स्टेटमेंट भी कहा जाता है.

सम्बंधित एप्लीकेशन लेख

बैंक KYC के लिए आवेदन पत्र लिखेपासबुक के लिए एप्लीकेशन
बैंक में आधार लिंक करने के लिए एप्लीकेशनएटीएम कार्ड अनब्लॉक एप्लीकेशन लिखे

Author

  • मैं जिकेश कुमार, बैंकिंग एवं फाइनेंस में पिछले 6 वर्षो से रिसर्च कर रहा हूँ. और इसी रिसर्च एवं न्यू बैंकिंग अपडेटेड के अधर पर आर्टिकल लिखता हूँ ताकि मेरे Users को सही जानकारी मिले और आप अपने बैंकिंग एवं फाइनेंस को सरलता से मैनेज कर सके. सेफ रहे, सुरक्षित रहे !संपर्क हेतु मेल करे: info@seekhobanking.com

Leave a Comment