बैंक ऑफ़ इंडिया एटीएम फॉर्म कैसे भरे: कम्पलीट गाइड देखे

अगर Bank of India में आपका खाता है और ATM Card के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो बैंक शाखा में जाकर ATM Card Application Form भरना होगा. बहुत से लोग फॉर्म भरते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे आवेदन रिजेक्ट या प्रोसेस में देरी हो जाती है. इससे बचने के लिए हमने इस लेख में फॉर्म भरने का तरीका स्टेप बाय स्टेप बताया है ताकि आपको परेशानी न हो. फॉर्म के साथ जरुरी दस्तावेज भी लगता है जिसके बिना फॉर्म जमा नही किया जा सकता है. इस लेख में Bank of India ATM Form भरने का तरीका के साथ डाक्यूमेंट्स की भी जानकारी दिया है.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • BOI एटीएम के लिए आवेदन करने हेतु पहले फॉर्म प्राप्त करना होगा, जो अधिकारिक वेबसाइट या बैंक शाखा से प्राप्त होगा.
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

Bank of India ATM Form भरने का तरीका

BOI एटीएम फॉर्म भरने का तरीका निचे स्टेप बाय स्टेप दिया है जो इस प्रकार है.

Personal Details भरें: फॉर्म इस प्रकार भरे: –

  • पूरा नाम – बैंक के अनुसार लिखें.
  • Father’s/Husband’s Name – अपने पति या पिता का नाम लिखे.
  • Date of Birth – जन्मतिथि DD/MM/YYYY फॉर्मेट में भरे.
  • एड्रेस (Address) – बैंक रिकॉर्ड के अनुसार अपना एड्रेस भरे.
  • मोबाइल नंबर और ईमेल – अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और ईमेल लिखे.

Account Details भरें:

  • Account Type – Savings या Current फॉर्म में चयन करे.
  • Account Number – पासबुक से चेक करके अकाउंट नंबर लिखे.
  • Branch Name और Code – पासबुक में डिटेल्स के अनुसार लिखे.

Card Type चुनें:

  • Visa, RuPay या MasterCard अपने उपयोग के अनुसार चयन करे.
  • Normal Debit Card या International Debit Card अपने जरुरत के अनुसार चुनें.

Nominee Details & Signature:

  • Nominee का नाम, एड्रेस, उससे अपना सम्बन्ध, आदि भरे.
  • ध्यान दे, नॉमिनी में हमेशा उस व्यक्ति का नाम रखे जो आपका भरोसेमंद हो.
  • फॉर्म भरने के बाद अपना सिग्नेचर करे. अगर हस्ताक्षर नही करते है तो अपने अंगूठे का निशान लगाए.

जरुरी डाक्यूमेंट्स:

  • एटीएम फॉर्म भरने के बाद उसे एक बार चेक करे.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स की Self Attested Copies फॉर्म के साथ लगाएं.
  • पासबुक की फोटोकॉपी अटैच करें.
  • BOI एटीएम फॉर्म अब बैंक अधिकारी के पास जमा करे और उसका रसीद प्राप्त करे.

नोट: एटीएम फॉर्म जमा करने लगभग 7 से 15 दिन में कार्ड आपके दिए गए एड्रेस पर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आ जाएगा, जिसका एटीएम पिन मोबाइल बैंकिंग या एटीएम मशीन से बनाकर उपयोग कर पाएँगे.

BOI एटीएम कार्ड एप्लीकेशन लिखे

अगर बैंक शाखा में एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म उपलब्ध नही है तो आवेदन पत्र लिखकर आवेदन कर सकते है जिसका उदाहरण इस प्रकार है.

दिनांक: …../……./…………………

सेवा में,
श्रीमान बैंक मैनेजर महोदय,
बैंक ऑफ़ इंडियन
बड़हरिया, सिवान

विषय: BOI एटीएम के लिए आवेदन पत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं जिकेश कुमार आपके बैंक का एक खाताधारक हूँ और मेरा अकाउंट नंबर ……………………….. है. मुझे अकाउंट ओपन किए हुए 6 महिना हो गया है लेकिन अभी तक मेरे पास एटीएम कार्ड नही है. मैं यह पत्र नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के उद्देश्य से लिख रहा हूँ. मैं चाहता हूँ कि आप एटीएम के लिए आवेदन करे और जो भी चार्जेज लगता है उसे मेरे खाते से काटे जाए. मैंने सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी पत्र के साथ लगाया है.

अतः आपसे विनती है कि जल्द से जल्द नए एटीएम के लिए आवेदन करे. इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा. धन्यवाद!

आपका विश्वासी
नाम: जिकेश कुमार
एड्रेस: ………………….
मोबाइल नंबर: ………………..
हस्ताक्षर: ……………………….

फॉर्म भरने हेतु जरुरी टिप्स

  • एटीएम फॉर्म हमेशा ब्लैक/ब्लू पेन से लिखें.
  • सभी डिटेल्स सही और साफ-साफ भरें ताकि बैंक अधिकारी को पढ़ने और समझने में परेशानी न हो.
  • फॉर्म में अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही भरे.
  • एटीएम फॉर्म में वही हस्ताक्षर करे जो बैंक में खाता खोलते समय किया था. हस्ताक्षर मेल नही खाने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है.
  • अगर हस्ताक्षर नही करते है तो फॉर्म पर अपने अंगूठे का निशल बैंक अधिकारी से सामने लगाए.
  • फॉर्म के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक का फोटो कॉपी जरुर लगाए.
  • फॉर्म भरते समय कोई गलती न करें. अगर कोई गलती हो जाए तो उसे काटें नहीं, बल्कि एक नया फॉर्म और उसे भरे.
  • अपने एटीएम फॉर्म में फोटो चिपकाना न भूलें

नोट: अगर BOI एटीएम फॉर्म में कोई विकल्प समझ नही आ रहा हो कि क्या भरना है तो बैंक अधिकारी से संपर्क कर उसके बारे में जानकारी प्राप्त करे फिर भरे. अगर फॉर्म घर लाकर भर रहे है तो कस्टमर केयर नंबर 1800 220 229/91-22-40919191, 1800 103 1906 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त करे.

हालाँकि हमने BOI ATM Form Faise Bhare की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया इस लेख में बताया है जो फॉर्म भरने में मदद करेगा. इस फॉर्म के सन्दर्भ में अगर हमसे कोई प्रश्न हो तो कमेन्ट अवश्य करे.

FAQs

Q. बैंक ऑफ़ इंडिया एटीएम फॉर्म में क्या भरे?

बैंक ऑफ़ इंडिया एटीएम फॉर्म में दिए गए विकल्प के अनुसार सभी जानकारी भरे जो आवश्यक है. जैसे नाम, एड्रेस, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, अकाउंट के प्रकार, कार्ड डिटेल्स, नॉमिनी आदि.

Q. एटीएम फॉर्म में सिग्नेचर कैसे करे?

BOI एटीएम फॉर्म अपना सिग्नेचर ऐसे करे जैसा बैंक अकाउंट ओपन करने के दौरान किया था. आपका हस्ताक्षर मेल नही खाने से फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है. सिग्नेचर को वेरीफाई करने हेतु अपना व्यक्तिगत एवं बैंकिंग डाक्यूमेंट्स फॉर्म के साथ जरुर लगाए.

Q. क्या मैं Bank of India ATM Card ऑनलाइन अप्लाई कर सकता हूँ?

हाँ, अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लेकिन ज्यादातर आवेदन बैंक शाखा के माध्यम से ही होता है जो आसान भी है. क्योंकि फॉर्म भरते समय कई विकल्प समझ नही आते है जिसे बैंक शाखा से पुचकार भर सकते है.

Q. बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम फॉर्म कहाँ से मिलेगा?

बैंक ऑफ़ इंडियन फॉर्म बैंक शाखा और अधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा. यह फॉर्म पूरी तहफ फ्री है.

Q. एटीएम फॉर्म भरने के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

एटीएम फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि जैदे दस्तावेज चाहिए.

Q. अगर मेरा एटीएम कार्ड खो जाए, तो क्या मुझे दोबारा फॉर्म भरना होगा?

हाँ, अगर आपका एटीएम कार्ड खो जाता है, तो नया कार्ड पाने के लिए दोबारा एटीएम फॉर्म भरना होगा. इसके साथ ही, बैंक को सूचित करके अपना पुराना कार्ड ब्लॉक करवाना होगा ताकि उसका कोई गलत उपयोग न कर सके.

सम्बंधित लेख

एटीएम कार्ड नंबर कैसे पता करेएटीएम कार्ड फॉर्म कैसे भरें
बजाज कार्ड कैसे बनता हैमोबाइल से एटीएम पिन कैसे बनाए

Author

  • मैं जिकेश कुमार, बैंकिंग एवं फाइनेंस में पिछले 6 वर्षो से रिसर्च कर रहा हूँ. और इसी रिसर्च एवं न्यू बैंकिंग अपडेटेड के अधर पर आर्टिकल लिखता हूँ ताकि मेरे Users को सही जानकारी मिले और आप अपने बैंकिंग एवं फाइनेंस को सरलता से मैनेज कर सके. सेफ रहे, सुरक्षित रहे !संपर्क हेतु मेल करे: info@seekhobanking.com

Leave a Comment